September 28, 2023

कर दो कृपा महारानी मोरी शारदा भवानी …मैहर में शारदा मां के दरबार में पहुंचे 50 हजार भक्त

Share on :

सतना. नवरात्र का 8वां दिन यानी महाअष्टमी है। पहले की तरह न भव्य पंडाल हैं, न देवी मां की बड़ी प्रतिमाएं, न मेले …लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था परवान पर है। खासकर मध्य प्रदेश के मंदिरों में कोरोना पर भक्ति भारी है।
मैहर मध्य प्रदेश के सतना जिले में है। यहां त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा विराजमान हैं। देवी मां के दरबार में तड़के 4 बजे से ही भक्त आना शुरू हो गए। दोपहर होते-होते एक अनुमान के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं। मैहर धाम में पुजारी सुमित महाराज ने बताया कि महाष्टमी पर सुबह 3.30 से 4 बजे तक विशेष पूजन हुआ। इसके बाद देवी मां के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रात 8.30 बजे शयन आरती के बाद पट बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन भक्तों का आना जारी रहेगा तो पट खुले रखेंगे।

सलकनपुर की बीजासन माता
मध्य प्रदेश में सलकनपुर में बीजासन माता विराजमान हैं। हर साल अष्टमी और नवमी पर यहां दर्शनार्थियों की संख्या 1 लाख तक रही है। इस बार कोरोना की वजह से भक्तों की संख्या कम है, लेकिन सुबह 9 बजे तक 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। शाम तक यह संख्या 50 हजार से ज्यादा पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *